अरुणाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड के चमोली जिले में चीनी सेना की घुसपैठ की रिपोर्ट बड़ा हंगामा खड़ा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने 19 जुलाई को गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट
भेजकर चमोली जिले में चीन की सेना द्वारा घुसपैठ किए जाने की जानकारी दी थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस घुसपैठ की पुष्टि की है।
भेजकर चमोली जिले में चीन की सेना द्वारा घुसपैठ किए जाने की जानकारी दी थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस घुसपैठ की पुष्टि की है।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा, 'स्थिति चिंताजनक है। हमारा बॉर्डर अपेक्षाकृत शांत रहा है। हमने पहले भी सरकार से कहा है कि यहां निगरानी बढ़ाइए। मुझे लगता है कि भारत सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।'
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि सेना को इस पूरे मामले की जानकारी है। उन्होंने कहा,
'केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी जानकारी है। खबर सही है। अच्छी बात यह है कि वहां एक
महत्वपूर्ण नाला है, जिसे चीन की सेना ने नहीं छुआ है। हमारी एक टीम वहां सीमा नापने गई थी, तो वहां चीनी सेना की गतिविधि देखी गई
